सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्रों का रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण चौथे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्रों का रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण आज चौथे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधन दिनेश गुरुरानी ने प्रातः छात्रों को योग प्राणायाम की जानकारी दी। उसके बाद छात्रों को हिमालय बचाओ शपथ दिलाई । उसके बाद छात्रों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी डाला। छात्रों ने सरयू नदी में पेडलिंग, तैराकी, नदी रेस्क्यू के तहत फिलिप रिफिलिप करने के बाद घाट से चमगाड तक 6 किलोमीटर का रिवर रन किया ।छात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण से रोमांचित हैं। छात्रों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad