संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 181वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 181वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर व पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया।
इधर दिनेश गुरु रानी ने बताया कि कल 3 जनवरी से जनपदों में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें कल 3 जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ के चुनाव कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित लंदन फोर्ट परिसर में12:00 बजे करायें जायेंगे। जनप पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा महामंत्री वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि सभी कर्मचारी लंदन फोर्ट परिसर पहुंचे ताकि चुनाव संपन्न कराए जा सके । कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलाधिकारी को पौधा देकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह दीपक सिंह हर सिंह पदम सिंह महेश कुमार नरेंद्र थापा सौरभ खोलिया सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad