नवें महले श्लोकों का किया पाठ

नैनीताल l सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर की 350 वीं पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा नैनीताल में गुरु तेग बहादुर के लिखें नवें महले श्लोकों का पाठ कर अरदास की गई l गुरु सिंह सभा के महासचिव अमर प्रीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई l गुरुद्वारे में गुरु तेग बहादुर के लिखें गए नवें महले श्लोकों का पाठ कर अरदास की गई l जिसके बाद गुरुद्वारे में चाय का लंगर लगाया गया l इस दौरान गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनन्द, संदीप सिंह, जसमीत सिंह, जसकरण सिंह, गगन दीप सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad