राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती को प्रदेश में चलायेंगें व्याक सदस्यता अभियानः युद्धवीर सिंह राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

देहरादून। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश में दल को व्यापक स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और सभी वर्ग के लोगों को दल में जोड़ा जायेगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रोफेशनल मंच के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दल केन्द्रीय गठबंधन से उत्तराखंड में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने की मांग करेगा और जहां जहां राष्ट्रीय लोकदल का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि दल की मजबूती के लिए हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जायेगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दल पूर्ण रूप से सड़कों पर उतरेगा।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर आदि स्थानों पर जहां पर भाजपा पिछले चुनाव में हारी है वहां पर अपने प्रत्याशियों को उतारने की मांग केन्द्रीय गठबंधन से की जायेगी और निश्चित रूप से दल के प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचेंगें। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह रुद्रपुर, ईआर राहुल ठाकुर देहरादून, राजबहादुर सिंह देहरादून, पूर्व प्रिंसिपल सत्यवीर आर्य सुभाषनगर, राज्य के मुख्य महासचिव पूर्व डायरेक्टर जनरल युद्धवीर सिंह तोमर सुभाष नगर, राज्य विशिष्ट कार्यकारी सदस्य कृषि वैज्ञानिक डी एस तोमर देहरादून, कृषि वैज्ञानिक रेखा रावत डोईवाला, राज्य महासचिव एडवोकेट बिंदु राज (महिला) हरबर्टपुर, मौसम राठौर (महिला) डाकपत्थर को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंडित अमित रावत जौलीग्रांट को राज्य महासचिव, डॉ. रोहित राणा धर्मपुर, मुकेश बिष्ट हल्द्वानी, डॉ. अविनाश त्यागी देहरादून, अधिवक्ता पंकज ढींगरा देहरादून, महेश कैंथूरा रानीपोखरी, एडवोकेट शोकिन्दर बलियान हरिद्वार, डॉ. मनोज कुमार जौलीग्रांट को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि डा. अभय तोमर, ऋषिराज कोठियाल, डा. अतुल धारीवाल, धीरज चौधी, डा. सचिन कुमार पुनिया, डा. प्रशांत चौधरी, राकेश खत्री एवं नीरज बसेडा को राज्य सचिव नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि डा. नवीन बालियान, अधिवक्ता सुशांत ड्रील, राजेश कांडपाल, राकेश खत्री, दामोदर सैनी, राजेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार राणा, डा. जगपाल सिंह राठी एवं नाजिम राव को राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य कोषाध्यक्ष डा. संदीप राणा, मीडिया इंचार्ज यशराज, सहायक मीडिया इंचार्ज राजेश रस्तोगी को बनाया गया।
उन्होंने कहा कि नेहा बिष्ट, कमला शर्मा, रंजना बिष्ट, रेखा सिंह, अंजलि यादव, अमिर अली, रोहित, संदीप कटारिया, विपिन रतूडी, अनुराग पसबोला, भगवंत सिंह राणा, पंकज आर्य, राजेन्द्र भंडारी, दीपक जोशी, धीरज बोरा, दीपक जोशी, धीरज सिंह बुंगला, विनय कुमार तिवारी, मौहब्बत आसिम, इंतजार अहमद, नसीम अहमद, सोहेल अली, सुरेश बिष्ट आदि को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राहुल ठाकुर, राजबहादुर सिंह, सत्यवीर आर्य, युद्धवीर सिंह तोमर, डी एस तोमर, रेखा रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।











