रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 अवैध हथियारों और असलाह बनाने वाली मशीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों को रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश पर अनुपालन में रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों व हथियार बनाने की सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान *तुमडिया डाम से अभि0 महमूद पुत्र अब्दुल वारिग* निवासी फरीदपुर हजी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उम्र- 35 वर्ष को *अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 34/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिला नया संबल – पैराग्लाइडिंग ग्राउंड क्रू प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

बरामद माल-
● 01 अदद 12 बोर अवैध बन्दूक
● 02अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे
● 12 बोर के 3 अदद जिन्दा कारतूस
● 12 बोर के 02 खोखे कारतूस
● 315 बोर के खोखे कारतूस
● असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का होगा आयोजन, उत्तराखण्ड के वीरता पदक विजेता सैनिकों और प्रदेश में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

पुलिस टीम-
व0उ0नि0 मौ0 यूनुस रामनगर
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधन
उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा
कानि0 अशोक काम्बोज
कानि0 विजेन्द्र सिंह
कानि0 विनीत चौहान

Advertisement
Ad Ad Ad
Advertisement