प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रदर्शनी और व्यापार मेला


नैनीताल l सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार, विकास कार्यालय हल्द्वानी द्वारा एम बी इंटर कॉलेज मैदान पर आज से तीन दिवसीय विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी एवं व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ए पी बाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सम्बोधित करते हुए उद्यमियों को गुणवत्ता पर कोई समझौता न करने की सलाह देते हुए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में निदेशक एमएसएमई डॉ सुनील कुमार नेवार उत्तराखंड, उप निदेशक सुभाष चंद्र कांडपाल एवं अतिरिक्त निदेशक अमित मोहन जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक चांदनी विश्वकर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टॉल इस कार्यक्रम में लगाई जा रहे हैं। मंच का संचालन करते हुए बी डी नैनवाल द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को अपने कुल वितरित ऋणों का 75% वितरित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। बी डी नैनवाल द्वारा यह भी बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सभी पात्र लोगों को शामिल करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर चेष्टा विकास संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी सहित अनेक महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।