मल्लीताल में घूम रहे भिक्षुकों को पुलिस ने खदेड़ा

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में घूमकर मांगने वाले भिक्षुकों को पुलिस ने उनके घर खदेड़ना शुरू कर दिया है। साथ ही उनके सत्यापन की भी जांच की जा रही है। बता दें कि नववर्ष के बाद पर्यटकों के साथ दर्जन से ज्यादा भिक्षुक भी नैनीताल पहुंच गए हैं। जिसके चलते शहर में जगह – जगह भिक्षुक पैंसे मांगकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं। इधर बृहस्पतिवार को मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस व पालिका ने अभियान चलाकर भिक्षुकों से पूछताछ कर उनके आधार कार्ड देखे। साथ ही उनके सत्यापन की जांच की। जिसके बाद 25 से ज्यादा भिक्षुकों को नैनीताल से हल्द्वानी को खदेड़ दिया। कोतवाल हेम चन्द्र पंत के निर्देश पर कांस्टेबल मनोज जोशी व पालिका कर्मचारी ने क्षेत्र में घूम रहे भिक्षुकों को शहर से वापस उनके क्षेत्र को भेजा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट प्रत्याशी राज्यनिर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 629 वे दिन भी जारी रहा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad