बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी हुए सेवानिवृत्त, विदाई में हर किसी की आँख हुई नम

नैनीताल।बीडी पांडे के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस धामी का सेवाकाल समाप्त होने पर अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार को उन्हें विदाई दी। इस दौरान पीएमएस धामी व समारोह में शामिल सभी लोग भावुक हो गए।विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने पीएमएस धामी द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में किए गए विकासात्मक कार्य के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अस्पताल में सिटी स्कैन, आईओटी, हाईटेक एम्बुलेंस अस्पताल को उपलब्ध कराई। वहीं कोविड जैसे मुश्किल समय में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी स्थापित किए गए।
बता दे कि अस्पताल केएस धामी ने अपने कार्यकाल में शहर की पूरी जनता को अपनी सेवा दी है और साथ ही कई लोगों का निशुल्क भी इलाज किया है। उनके सेवानित्व होने पर कई लोग दुखी है।इस दौरान डॉ. धामी की पत्नी सीमा धामी, स्वास्थ्य निदेशक तारा आर्य, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. दपिका लोहनी, डॉ. प्रखर गंगोला, डॉ. अर्जुन रावल, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ.पुनेरा, डॉ. आरुषि गुप्ता, मैटर्न शशिकला पांडे समेत अन्य डॉ. व कर्मचारी मौजूद रहें।








