निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन छटे दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि प्रातः आंदोलनकारी कर्मचारियों ने ब्रहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया उसके बाद हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर पौधारोपण किया‌ राष्ट्रगान के बाद कर्मचारियों ने नारों के साथ आंदोलन प्रारंभ किया। गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी अपनी 1 सूत्री मांग नियमितीकरण के लिए 29 नवंबर से देहरादून व नैनीताल में धरना कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी अनोखा आंदोलन चला रहे हैं ।जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर रहे हैं वही स्वच्छता कार्यक्रम व देश प्रेम की भावना के साथ अपनी मांगों को गांधीवादी तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में यूं तो आंदोलन बहुत होते हैं लेकिन यह अपनी तरह का अनोखा आंदोलन है। जहां निगम की सभी यूनिटों में कार्य चल रहा है जनता को व पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। वही कर्मचारी धरना भी कर रहे हैं। ताकि सरकार का ध्यान आकृष्ट हो‌ अभी तक सरकार की तरफ से कोई वार्ता का न्योता नहीं दिया गया है। गुरुरानी ने सरकार से मांग की कि शीघ्र अति शीघ्र कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने की मांग के साथ कहा जल्दी समस्या का समाधान नहीं होता तो कर्मचारी वृहद आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस दौरान महामंत्री कंचन चंदोला, पितांबर दुमका, कैलाश आर्य ,गौतम कुमार, रमेश कपकोटी, त्रिभुवन पुनेठा, नीता आर्य, जानकी आर्य ,सचिन बोरा योगेश धामी, बलवंत रावल, होशियार सिंह, महेश कुमार, महेंद्र कुमार ,सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad