14 दिसंबर को डीएसए मैदान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पागल जिमखाना का आयोजन किया जाएगा

नैनीताल। 14 दिसंबर को डीएसए मैदान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पागल जिमखाना का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिता लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित कराई जाएंगी जिसके लिए क्लब की ओर से तैयांरियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रगति जैन को संयोजक तथा दीपा पांडे और रानी साह को सह संयोजक बनाया गया है।
संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि पागल जिमखाना के आयोजन को लेकर क्लब की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। कहा कि पागल जिमखाना में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें बोरा रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल रेस, स्पून रेस, ईंट रेस, बुजुर्ग रेस, बुनाई प्रतियोगिता, धुन पहचानो प्रतियोगिता, मटका रेस, रस्सा खींच, पति पत्नी रेस आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पागल को 2100 रूपए कैश प्राइज दिया जाएगा।
आभा साह, सरिता, हेमा भट्ट, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, ज्योति, अनिता साह, विक्रम रावत, शैलेन्द्र चौधरी, प्रेम सिंह, पंकज बर्गली, भगवत रावत, देवेन्द्र लाल साह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार, बार काउंसिल के आवाहन पर न्यायिक कार्य ठप, बार काउंसिल के आवाहन पर प्रदेशभर की अदालतें रही सूनी, अड़गिवक्ताओ ने एकजुट होकर रखी मांगे
Ad
Advertisement