चाणक्य लॉ कॉलेज में समान नागरिक संहिता विषय पर युवा संसद का आयोजन

नैनीताल l चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर में समान नागरिक संहिता विषय पर एक युवा ससद का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज के चेयरमैन श्री एस०पी० सिंह द्वारा कार्यक्रम का उ‌द्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विधि बहस और संवैधानिक मुद्दों की जानकारी देना था। युवा संसद में कुल 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 11 छात्र छात्राएं सत्ता पक्ष में और 11 विपक्ष की भूमिका में थे अन्य मार्शल, स्पीकर तथा सचिव की भूमिका में थे। सत्ता पक्ष ने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में एक समान कानून लाना आज की आवश्यकता है समान नागरिक संहिता से सभी धर्म और समुदायों को एक समान अधिकार मिलेंगे जिससे देश में समानता और एकता को बल मिलेगा। यह भी तर्क दिया गया की विवाह, तलाक, सपत्ति और दत्तक ग्रहण जैसे विषयों पर अलग-अलग धर्म के लिए अलग कानून होना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना की विरुद्ध है। उनका कहना था कि समान नागरिक संहिता देश को धर्मनिरपेक्षता और न्याय की दिशा में आगे ले जाएगा। इसके विपरीत विपक्ष का कहना था कि समान नागरिक संहिता लागू करना धार्मिक स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप होगा। भारतीय संविधान सभी नागरिकों को अपनी संस्कृति और धर्म के अनुसार जीवन जीने का अधिकार देता है। विपक्ष के द्वारा यह भी सवाल उठाया गया कि क्या सरकार सभी समुदायों की राय लेकर यह कानून बनाने जा रही है? या यह मात्र एक पक्षीय प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन मनीष आर्य द्वारा किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख उपासना तिवारी और प्रतिभा सिंह थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉक्टर दीपाक्षी जोशी द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक सलीम अहमद, अनिल कुमार, डॉ० आयशा अमीन, डा० रुबीना, मनप्रीत कौर, डॉ० हरकमल कौर, आकांशा रघुवंशी, सिद्धि अग्रवाल, हिमानी फुलारा, वर्णिका वर्मा एवं प्रतिभागीगण अर्जुन प्रत्ताप सिंह, आस्था मिश्रा, भूमिका कोरंगा, गुरगुन कौर, गुरमन कौर, हर्शल जोटी, इंद्रेश अरोडा, खुशी नारंग, प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रियाशु भट्ट, प्रोमिला जोशी, रजत गुप्ता, रितिक सागर, साक्षी शर्मा, रीतिका बोरा, साक्षी मौनी, शाम्भवी सिंह, शगुन राणा, श्रुति सिंह, शुभम सागर, सुरभि प्रज्ञा, उमरा अहमद, विभूति जौहरी, विनोद चंद्र भट्ट, दर्श शमा, हरिओम गुप्ता, शाहीना परवीन, वश विश्वास आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement