मगलवार को कृष्णापुर क्षेत्र के जागरुक नागरिकों का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला

नैनीताल l मगलवार को कृष्णापुर क्षेत्र के जागरुक नागरिकों का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हें क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया l उन्होंने बताया कि बलिया नाले के भू कटाव से ध्वस्त नैनीताल नगर से कृष्णापुर को जोड़ने वाले मार्ग को जोड़ा जाना है उपरोक्त विषय पर क्षेत्रवासियों के पूर्व मैं भी जिलाधिकारी को पत्र दिया गया जिस पर अपनी संस्तुति सहित आपदा सचिव उत्तराखंड शासन को भेज दिया था उसके बाद आज तक अभी उस पर कार्यवाही नहीं हई l
दूसरा बिंदू बलिया वाले के ठेकेदार द्वारा नैनीताल वीरभट्टी पैदल मार्ग पर दिन रात ट्रैक्टर ट्रोली एवं अन्य वाहनों से निर्माण सामग्री ढोई जाने का है जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, वृद्धजनों एवं क्षेत्र की जनता का सड़क पर आना जाना एक मुसीबत हो गया है साथ ही माल वाहक वाहन चलने से नैनीताल वीरभट्टी मार्ग की स्थिति भी जीर्ण शीर्ण होने से भी क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इसके बाद पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई मंडल हल्दवानी को निर्देश दिए कि आप प्रोजेक्ट के अनुसार निर्माण सामग्री ढोने के लिए अलग लेन बनाइए (जिसके लिए लो०नि०वि० द्वारा पूर्व में भी सिंचाई विभाग को पत्र लिखा जा चुका है) या फिर इसको इस तरह रैगुलेट कीजिए कि क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े तथा माल वाहक वाहन चलने से मार्ग की जो क्षति हुई है , उसे भी ठीक करने का निर्देश दिए गए (क्षेत्र वासियों ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई मंडल हल्दवानी से फोन पर वार्ता के पश्चात यह सहमति बनी कि सुबह दस बजे पहले तथा दोपहर तीन बजे से साढे़ चार बजे तथा रात्रि आठ बजे बाद किसी भी हाल में निर्माण सामग्री वाला वाहन नैनीताल वीरभट्टी पैदल मार्ग पर नहीं चलेंगे ) l तीसरा बिंदू क्षेत्र सफाई व्यवस्था का था जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को सफाई व्यवस्था पर आवश्यक ध्यान देकर समस्या का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए l जिलाधिकारी से मिलने वालों मै पूर्व सभासद डी०एन०भट्ट, कैलाश रौतेला पूर्व सभासद , ए०डी० सनवाल , मोहन सिंह पपोला ,तारा दत्त उप्रेती, विनोद शाही , उमेद सिंह नेगी , दिनेश भट्ट, हरीश भट्ट , नीमा रौतेला , लक्ष्मी परगांई, मुन्नी कनवाल , मुन्नी रौतेला, गीता जोशी , दीपा रौतेला, मंजु बिष्ट, ज्योति बर्गली आदि शामिल थे l

यह भी पढ़ें 👉  विधिक साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad