गुरुवार को नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने नगर पालिका में स्थित शिक्षा कार्यालय को खाली करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
नैनीताल गुरुवार को नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने नगर पालिका में स्थित शिक्षा कार्यालय को खाली करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया सभासदों ने कहा कि पिछले 8 सालों से नगर पालिका भवन में शिक्षा कार्यालय बंद पड़ा है उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कई पत्राचार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से किया गया लेकिन कार्यालय को आज तक यहां से हटाया नहीं गया है सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में सभासदों के बैठने के लिए कोई भी कैमरा नहीं है उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अति शीघ्र शिक्षा कार्यालय को खाली नहीं कराया तो नगर पालिका के सभी सभासद आंदोलन को उग्र कर देंगे उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां शिक्षा विभाग का नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय था तथा 8 सालों से शिक्षा विभाग का कार्यालय बंद पड़ा है ऐसे में शिक्षक विभाग को अपना कार्यालय यहां से दूसरी जगह स्विफ्ट करना चाहिए । गुरुवार को सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में भवन खाली करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में सभासद मनोज जगाती अंकित चंद्र भगवत रावत गजाला कमाल सुरेंद्र कुमार गीता उप्रेती सहित आधार दर्जन से अधिक समाजशास्त्र शामिल थे ।












