संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 82 वे दिन भी निगम कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर निगम की इकाइयों में पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाया।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 82 वे दिन भी निगम कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर निगम की इकाइयों में पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नियमितीकरण से पूर्व जहां निगम प्रशासन द्वारा निगम स्तर की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वही कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के वेतन की बढ़ोतरी की गई है। तो गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधन से दैनिक वेतन कर्मचारियों के अग्रिम आदेश बहाली सहित अन्य प्रकरणों पर भी वार्ता हुई थी जिस पर निगम प्रशासन से आशा है कि उन प्रकरणों का शीघ्र समाधान होगा ।उन्होंने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार सरकार पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर दबाव बना रहा है। महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला ने कहा कि जब तक नियमितीकरण की कार्रवाई नहीं होती है तब तक महासंघ पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहे आंदोलन को जारी रखेगा ।कुमाऊं मंडल में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा आंदोलन चरम पर है। महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर में बृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। महासंघ के उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष गौतम कुमार लगातार प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  अपने लक्ष्य को संकीर्ण मत बनाइए, आत्मकेंद्रित मत बनाइए। समाज के लिए, मानवता के लिए, राष्ट्र के लिए लक्ष्य रखिए - उपराष्ट्रपति, मातृत्व-पितृत्व-पूरी मानवता के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी; बच्चों को अपनी राह स्वयं चुनने दीजिए- उपराष्ट्रपति, भारत के लिए पिछला दशक विकास और प्रगति का दशक रहा है; वैश्विक व्यवस्था में एक नई पहचान स्थापित करने का दशक - उपराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज की 156वीं स्थापना दिवस समारोह में संबोधन दिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement