नूतन वर्ष विक्रमी सम्वत 2081 शाके 1946 के शुभ अवसर पर श्री मां नैना देवी मंदिर में प्रातः से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नैनीताल l मंगलवार को नूतन वर्ष विक्रमी सम्वत 2081 शाके 1946 के शुभ अवसर पर श्री मां नैना देवी मंदिर में प्रातः से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम नवरात्र मे प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में रही जिससे मंदिर के आचार्य, कर्मचारियों,द्वारा व्यवस्थित किया गया।दोपहर 1:00 बजे से सुंदरकांड व 4:00 बजे से प्रधान आचार्य श्री बसंत बल्लभ पांडे जी द्वारा संवत्सर का राशिफल सुनाया गया ।मंदिर को नवरात्रि में फूलों की मालाओं विद्युत मालाओं से आकर्षक बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह, महासचिव श्री हेमंत शाह, उपसचिव श्री प्रदीप शाह, कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी मुन्नी भट्ट सुमन साह मंजू रौतेला अमिता साह ट्रस्ट के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  तपस्या शास्त्रीय नृत्य अकादमी का 15वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, 21 भरतनाट्यम प्रस्तुतियों ने जीता दिल
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad