भारतीय गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केशव नगर (सेवा विभाग) के तत्वावधान में मानस मंदिर बकरालवाला देहरादून स्थित परिसर में वीर सावरकर बालसंस्कार केन्द्र एवं भगिनी निवेदिता सिलाई केन्द्र द्वारा बच्चों एवं महिलाओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई

देहरादून I भारतीय गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केशव नगर (सेवा विभाग) के तत्वावधान में मानस मंदिर बकरालवाला देहरादून स्थित परिसर में वीर सावरकर बालसंस्कार केन्द्र एवं भगिनी निवेदिता सिलाई केन्द्र द्वारा बच्चों एवं महिलाओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ,
सर्वप्रथम समाजसेवी बिजेन्द्र सिंह राणा एवं नगर सेवा प्रमुख- स्वामी एस. चन्द्रा ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया
सर्व प्रथम छात्र-छात्राओं ने गायत्री मंत्र, दीपस्तुति, प्रात: स्मरण, सरस्वती वंदना की प्रस्तुतियां दी, कु. लक्ष्मी ने आई गिरी नन्दिनी….गीत पर बहुत सुन्दर नृत्य किया,
कु. राधिका, प्रिती, आस्था, दिव्या, अनुष्का, अनन्या, ऋषिका, अमन, राज, श्रीयांश ने विभिन्न देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी,
भोजन मंत्र, कविता, कु. निशा ने गणतंत्र दिवस पर भाषण दिया, श्रीयांश, राज ने कविता एवं गीत सुनाये, शिल्पा, काजल, रिंकी देवी ने सामुहिक नृत्य किया, बाल संस्कार की शिक्षिका कु. सुनिता ने सुन्दर नृत्य किया,
मुख्य अतिथी बिजेन्द्र सिंह राणा ने बच्चों को बधाई देते हुये देश के लिए अपने प्राण न्योंछावर करने वालों एवं सविंधान पर विस्तृत जानकारी दी,
नगर संघचालक दलवीर सिंह, नगर पर्यावारण प्रमुख- राजेन्द्र शंकर, नगर शारीरिक प्रमुख- संजय थापा, स्वयं सेवक एवं युवा कार्यक्रम प्रमुख- गौरव राणा ने छात्र-छात्राओं को पठन सामग्री पुरूष्कार स्वरूप वितरन किये, स्वामी जी द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट की समापन से पूर्व बच्चों द्वारा कल्याण मंत्र एवं मिष्ठान वितरन किया गया. स्वामी ने सभी का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें 👉  आत्मज्ञान, मानवता और वैज्ञानिक दृष्टि का समन्वय
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad