नई समय सारिणी अव्यावहारिक- शैलेंद्र चौधरी अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ जिला नैनीताल

नैनीताल l विद्यालय संचालन की समय-सारणी में शासन द्वारा किए गए संशोधन का शिक्षकों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। 8 अप्रैल को मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल के पत्र के माध्यम से इस नई समय-सारणी को लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ, नैनीताल के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आदेश का विरोध किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह समय-सारणी विद्यार्थियों के हित में नहीं है। ग्रीष्म ऋतु में मैदानी क्षेत्रों में पड़ने वाली तीव्र गर्मी विद्यार्थियों के लिए कष्टदायक होगी, वहीं शीत ऋतु में पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को सुबह-सुबह विद्यालय पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान उन्हें खराब मौसम, दुर्गम मार्गों और वन्य जीवों के खतरे का सामना भी करना पड़ता है।
संघ के अनुसार यह समय-सारणी न तो व्यावहारिक है और न ही छात्रहित में उपयुक्त। उन्होंने स्पष्ट किया कि माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला नैनीताल, प्रांतीय संगठन के दिशा निर्देशन में तथा अन्य शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर इस समय-विभाजन का पुरजोर विरोध करेगा। साथ ही मांग की गई है कि पूर्व की समय-सारणी को यथावत बहाल किया जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय को जबरन लागू किया गया, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं अन्य शिक्षक संगठनों ने भी इस समय-विभाजन का विरोध दर्ज कराया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 631वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad