नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद समारोह का आयोजन

नैनीताल। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद समारोह का आयोजन किया गया युवा संसद समारोह में रविवार को जनपद चम्पावत, जनपद अल्मोड़ा तथा जनपद नैनीताल से विभिन्न महाविद्यालयों तथा विद्यालयों से लगभग 50विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जहा विद्यार्थियों को अतुल्य भारत,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ,आत्मनिर्भर भारत शीर्षक पर अपने भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया । प्रत्येक जनपद से दो विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा । राज्य स्तर से तीन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए जायेगा ,राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को रुपए 2लाख रुपए द्वितीय विजेता 1.5लाख रुपए, तीसरा स्थान प्राप्त विजेता को 1लाख रुपए तथा दो सांत्वना पुरुस्कार पचास हजार प्रत्येक को दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. कोटल्या, डॉ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉ.पैनी जोशी रसायन विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल, डॉ.दीपक कुमार आर्या, जंतु विज्ञान विभाग, डी एस बी परिसर नैनीताल तथा डॉ.हिमानी जलाल , वाणिज्य विभाग डी एस बी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad