डीएसबी की एन सीसी विंग ने सीओ राजेश कौशिक को दी विदाई


नैनीताल संवाददाता l 79 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक के सेवानिवृत्त होने पर डीएसबी परिसर की एनसीसी आर्मी विंग ने विदाई दी l जिसमें सीओ कौशिक ने कैडेटों को ईमानदारी ओर निष्ठा से कार्य करने को प्रेरित किया l
शनिवार को हार्मिटेग भवन में आयोजित विदाई समारोह में एन सीसी कैडेटों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई l साथ ही एनसीसी कैडेट ने सीओ कौशिक के स्केच बनाकर स्मृति चिन्ह दिए l इसके साथ ही सीओ कौशिक ने अपने संबोधन में कैडेटों को अपने कार्य के प्रति समर्पित हो ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी l एनसीसी एएनओ
प्रो. मेजर एचसी एस बिष्ट ने बताया कि सीओ कौशिक उनके कार्यकाल के सबसे अधिक कर्मनिष्ठ कमांडिंग ऑफिसर रहे है l ऐसा अधिकारी कहीं नहीं मिला सकता है l सीओ कौशिक ने कैडेटों के साथ हमेशा भाईचारे की तरह व्यवहार किया l कैडेटों के सभी फंड का उनके हित में खर्च किया l कौशिक ईमानदारी की मिसाल है , कैडेटों को हमेशा कष्ट में अपने अधिकारी को याद करें l उन्होंने बताया कि कैडेट कौशिक ने कैडेटों के हित में ड्रोन प्रशिक्षण और डीएसबी परिसर में इनडोर शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया है l राष्ट्रीय कैडेट कोर को नैनीताल आर्मी विंग के सफर में कर्नल कौशिक ने 18 जूनियर विंग तथा पांच सिनियर विंग के कुल 23 विद्यायलों में एनसीसी खोली तथा पांच विद्यालयों में अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए बन्द भी की है। कौशिक अपने कार्यभार से सेवामुक्त होने और 79 बटालियन का पदभार कर्नल अविजित मेहता को दिया l सीटीओ प्रो. आशीष मेहता व प्रो. (मेजर) एचसीएस बिष्ट ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से कर्नल राजेश कौशिक का आभार व्यक्त किया l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad