राजकीय पॉलिटेक्निक का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर पांचवें दिन भी जारी रहा


नैनीताल l उत्तराखंड राजकीय पालीटेक्निक संस्थान, नैनीताल विशेष शिविर का पाँचवाँ दिन उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातःकाल सभी स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत का सामूहिक गान किया गया, तत्पश्चात योग सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वयंसेवकों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा पिटारिया, नारायण नगर एवं गैरिखेत क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाया तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया।स्वच्छता अभियान के बाद स्वयंसेवकों के लिए वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस खेल के माध्यम से टीम वर्क एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिला।दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने शिविर के वातावरण को आनंदमय बना दिया। स प्रकार पंचम दिवस सेवा, स्वास्थ्य, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।