नारी सेवा समिति ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

नैनीताल l नारी सेवा समिति मल्लीताल की ओर से शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से किया गया।
समिति की अध्यक्ष सरोज हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर महिला होलियारों की ओर से कुमाऊँनी पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ढोल-मंजीरे की मधुर थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक होली गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। जिसमें महिलाओं ने सिद्धि के दाता विघ्न विधाता, जल कैसे भरू यमुना गहरी, ठाडे रहियो नन्द के लाल आदि होली का गायन किया l इस दौरान लता, मुन्नी, बसंती, प्रनीता, दया, शोभा, शांति, रेखा, पूजा, हिमानी एवं ललिता आदि मौजूद रहे l












