उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

हल्द्वानी ( उत्तराखंड ) के तेजस तिवारी को Limca Book of Records का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।यह प्रमाणपत्र उन्हें जून 2023 में 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में सबसे कम उम्र के FIDE-rated शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया ।Limca Book द्वारा प्रमाणपत्र की जारी तिथि जून 2024 है, जबकि यह प्रमाणपत्र उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ।तेजस की यह उपलब्धि पूर्व में दर्ज हो चुकी है और अब आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त होने से इसकी औपचारिक पुष्टि हुई है।3.5 वर्ष की आयु से शतरंज यात्रा की शुरुआत करने वाले तेजस तिवारी कम उम्र से ही अपने खेल के प्रदर्शन से देश – विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे है ।इससे पूर्व , तेजस तिवारी को वर्ष 2024 में Guinness World Records से संबंधित एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो चुका है । तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 3 के छात्र है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 630वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad