सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान

नैनीताल l सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में यातायात पुलिस भवाली/भीमताल
द्वारा सुदूर राजकीय इन्टर कॉलेज रातीघाट भवाली में जाकर छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों को सडक सुरक्षा जीवन रक्षा दुर्घटना राहवीर थीम के तहत यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगो द्वारा वाहन न चलाने, छात्र/छात्राओं को अपने परिजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के अंतर्गत सडक दुर्घटना पर घायलों की तत्काल मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर हेड कांस्टेबल मनोज पंत हेड कांस्टेबल हरीश नाथ तथा कांस्टेबल शेर चंद्र मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  क्रांतिकारी अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad