नैनीताल बैंक ने शताब्दी वर्ष के मौके पर बुधवार को स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए

नैनीताल। नैनीताल बैंक द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नैनीताल बैंक ने अपने प्रधान कार्यालय में बुधवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त आम लोगों नें भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तथा योग्य चिकित्सक के द्वारा परामर्श भी प्राप्त किया ।
इस कार्यक्रम में लगभग 250 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिन्होने अनेक बीमारियों के उपचार के लिए उपस्थित चिकित्सक एवं मेडिकल विशेषज्ञों से परामर्श का लाभ उठाया ।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने कहा कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बैंक निर्धन एवं ज़रूरत मंद लोगो तक स्वास्थ्य लाभ एवं परीक्षण की सुविधा प्रदान करता रहता है । उन्होने शिविर के आयोजन के लिए बैंक के बीमा पार्टनर केयर हैल्थ , डॉक लाइन नामक मेडिकल समूह एवं बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में उपस्थित बॉम्बे हॉस्पिटल , हल्द्वानी के चिकित्सक डा . यूसूफ़ ने लोगो को अच्छे स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियाँ दी।
वहीं मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण कुमार अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण की उपयोगिता बताई तथा इसकी सफलता की कामना की ।
इसके साथ ही बैंक द्वारा नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय , माल रोड एवं राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय , तल्लीताल के छात्रों को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत निर्धन छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए ।
साथ ही रेहड़ी पटरी वाले छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायियों , ट्रेफिक पुलिस कर्मियों , रिक्शा चालकों , कुलियों , नाव चालकों एवं अन्य ज़रूरत मंदों को बरसात से बचाव के लिए छातों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रमों का संचालन रमन गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री संजय लाल शाह ने दिया । इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रमुख संजय गुप्ता , राहुल प्रधान , सचिन कुमार , राजेंद्र सिंह , ईशा गुप्ता , पृथ्वी राज सिंह नेगी , विजेता कपिल , विवेक उनेरिया , दीपक बिष्ट , अविनाश रिछारिया , सौरभ सुयाल , लोकपाल सिंह , भवान सिंह , पवण पांडे , मोहन सिंह बिष्ट की सक्रिय भूमिका रही ।








