नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल l नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से अनुसूचित जाति की युवतियों /महिलाओ हेतु चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है,कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुन्दन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू रावत जी, शिक्षिका श्रीमती लता रावत, राजभवन वार्ड की पूर्व सभासद श्रीमती निर्मला चंद्रा, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सक्सेना, द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया,मुख्य अतिथि ने कहा कि आज समय मे ब्यूटी पार्लर का बहुत अधिक महत्व है इस क्षेत्र में रोजगार की अधिक सभावनाएं है प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाये / युवतिया आत्म निर्भर बनने के साथ साथ स्वरोजगार भी अपना सकती है, उन्होंने कहा कि महिलाये सौन्दर्य शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ् के प्रति भी जागरूक होगी क्योंकि सौंदर्य एवं स्वास्थ दोनों एक दूसरे से संबंधित है यह प्रशिक्षण महिलाओ, युवतियों के लिए अच्छा अवसर है, संस्थाध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने बताया यह प्रशिक्षण चार माह तक चलेगा, अत: सभी प्रशिणार्थी अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें, इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती लता रावत को उनके अच्छे कार्यहेतु सम्मानित कर प्रतीक चिह्न भेट किया गया, यह प्रशिक्षण श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट व कु० भावना आर्या द्वारा दिया जा रहा है, इस अवसर पर साक्षी, आशा, नेहा, नीलम, शिवानी, पिकी, रेणुका, अनीशा, कोमल,शिवानी, सोनाली, ईशा, हर्षिता, अनीता, आदि, 20 प्रशिणार्थी उपस्थित थे,,