नैनी महिला एवं बाल विकास समिति ने किया होली महोत्सव का आयोजन, भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष के आवास में महिलाओं की होली हुई

नैनीताल। शुक्रवार को सुखाताल में नैनी महिला बाल विकास समिति की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमे महिलाओ ने होली गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। सिद्धि का दाता विघ्न विनाशम, उठ मिलहु भरत भय्या हरि आये, व्रन्दावन में उड़े रे गुलाल, मोहे मिल गया नंद का लाल, अजब होली खेले मेरे भोले बाबा, तथा सिंदूर की डिबिया खोल अल्बेलि आयो महीना फागुन को, मुरली मनोहर श्याम तथा कुमाउंनी होली उड़ी गो अबीर गुलाल आदि होली गीतों से लोगो झूमने पर मजबूर कर दिया।
समिति की अध्यक्षा शैलजा सक्सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने होली महोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमे महिलाओ व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय,निशांत के स्कूली बच्चो ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान सुनीता, विजयलक्ष्मी थापा, हंसी रावत, अंजू बिष्ट, मोहिनी बिष्ट, शांति रजवार, सुमन, देवकी रावत, कविता, भावना, रेनू कोहली, पूजा आर्या, गीता आर्य आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट के आवास में भी महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया l जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया l जीवंती भट्ट ने महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी l होली में दर्जनों महिलाएं शामिल मौजूद थे l

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement