नगर पालिका ने नगर के सूखे कूड़े को एकत्र करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी

नैनीताल। नगर को स्वच्छ बनाने और सूखे कूड़े को एकत्र करने के लिए नगर पालिका ने शहर की महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी है। गुरुवार को नगर पालिका ने समूहों कि महिलाओ को शहर के विभिन्न वार्ड आवंटित करें हैं जहा से महिलाएं प्लास्टिक, काँच का सामान,सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी। जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी अलोक उनियाल ने बताया कि प्रयोग के लिए शुरू करें इस अभियान के तहत 15 महिला समूहों ने एक सप्ताह में शहर के कुछ वार्ड से 50 किलो से अधिक का प्लास्टिक और सूखा कूड़ा एकत्र करा हैं। जिसको देखते हुए पालिका ने महिला समूहों कि संख्या को बड़ा कर 22 करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में लगाया हैं जो अब घर घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी और पालिका समूहों को इनके कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी।नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने बताया कि अब तक घरों से सूखा और गीला कूड़ा संयुक्त रूप से एकत्र किया जाता था। जिसके चलते एक कूड़ा निस्तारण में पालिका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे निपटने के लिए अब नगर पालिका ने शहर की महिला समूहों को सूखा और गीला कूड़ा पृथक करने के लिए जिम्मा दिया है। शहर से एकत्र होने वाले प्लास्टिक और सूखे कूड़े हो हल्द्वानी प्लाट में भेजा जा रहा हैं। जहाँ पर इससे पाईप,फर्नीचर समेत अन्य सामान बनाए जा रहे हैं। इस दौरान हंसी बोरा,रेखा मेहरा, प्रेमा देवी,रेनू कांडपाल,गीता, जानकी नैनवाल, संजू देवी, प्रेमा करायद, अनीता रौतेला, कंचन जोशी किरण समेत अन्य समूह की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

नैनीताल। वेतन की माग को लेकर नगर पालिका देवभुमि कर्मचारी संघ ने गुरूवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकार से मुलाकात कर वेतन देने की माग की हैं। देव भुमि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद का कहना है कि पालिका के संविदा,आउटसोर्स समेंत नियमीत कर्मचारीयो को बिते तीन माह से वेतन नही दिया है। वेतन न मिलने से कर्मचारीयो को काफी दिक्कतो का सामना करना पढ रहा हैं। लिहाज छ: दिस्मबर तक सभी कर्मचारीयो के वेतन का भुगतान किया जाए। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने पालिका चेतावनी दी है की अगर छ: दिस्मबर तक कर्मीयो को वेतन नही मिला तो कर्मचारी सात दिस्मबर से काम ठप कर प्रर्दशन को मजबूर होगें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad