तल्लीताल क्षेत्र से युवती लापता, गुमसुदगी दर्ज

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल थाना क्षेत्र से एक युवती के गुम होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है।जानकारी के अनुसार तल्लीताल थाना क्षेत्र में एक युवती अपने घर से बाजार को गई थी। जो शाम को घर वापस नहीं आई। ना ही परिजनों का युवती से कोई सम्पर्क हो पा रहा था। रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजन गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने में पहुंच गए। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad