सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत सरकार के हल्द्वानी कार्यालय द्वारा आज मोटाहल्दू में एन एस टेक्नोलॉजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में रोजगार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल l सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत सरकार के हल्द्वानी कार्यालय द्वारा आज मोटाहल्दू में एन एस टेक्नोलॉजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में रोजगार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार के विकास कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आज मोटाहल्दू एन एस टेक्नोलॉजीज कंप्यूटर लर्निंग सेंटर में एक उद्यमिता एवं रोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन को संबोधित करते हुए एमएसएमई, विकास कार्यालय हल्द्वानी के उपनिदेशक एस सी कांडपाल द्वारा भारत सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान कीजिए। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा बैंक की विभिन्न जमा ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दीजिए इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सभी लोगों को शामिल होने का आग्रह भी किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट द्वारा संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों हेतु प्रेरक संबोधन किया। ग्राम प्रधान मोटाहल्दू सीमा पाठक द्वारा भी सभा को सम्बोधित किया गया।
संस्थान के निदेशक नवीन जोशी द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया गया कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम जो कि रोजगारपरक भी हो को समय-समय पर उनके संस्थान में आयोजित किया जाये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी एवं भावी उद्यमी उपस्थित रहे।











