बैठक का आयोजन किया गया
देहरादून | देहरादून स्थित उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में अमित शर्मा , निदेशक, (डी.ओ.पी.टी.) Department of Pension and Pensioners’ Welfare (पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग) ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में पेंशनभोगियों के सशक्तिकरण हेतु भविष्य पोर्टल के उपयोग, पेंशन प्रपत्रों के सरलीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सभी पेंशनभोगियों को उनके पदानुसार केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) मे समान वार्ड सुविधा, गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार व श्रीनगर में सीजीएचएस सेवाओं के विस्तार तथा केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) में शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की मांग उठाई।
बैठक में अध्यक्ष- बलवीर सिंह नेगी, संरक्षक-तिलक राज शर्मा, संयोजक- डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, उपाध्यक्ष- एच. एस. काला, महासचिव- रवीन्द्र दत्त सेमवाल, संयुक्त सचिव श्री पी. के. सिंह, वित्त सचिव- अनिल उनियाल, सह वित्त सचिव- ए.के. बहुखंडी, संगठन सचिव- श्रीकांत विमल, प्रचार सचिव-आर. पी. शास्त्री तथा लेखा परीक्षक- एडवोकेट आर.पी. उनियाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निदेशक- अमित शर्मा ने उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।









