मीट दुकानों मैं खुले में नजर न आए, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कारवाही


नैनीताल l 18 नवंबर को बजरंग दल द्वारा एक ज्ञापन दिया गया था उप जिलाधिकारी जी को मंगलवार को मीट की दुकान बंद कराने के संबंध में दिया गया था
जिसमे संज्ञान में लाया गया था कि जगह जगह मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है और प्रसाद वितरण किया जाता है, सभी गली मोहल्लों से मंदिर के लिए भक्तजन आते हैं और जगह जगह मीट मछली की दुकान खुली रहती है
जिससे मस्तिस्क में ग़लत विचार आते हैं हिंदू धर्म की आस्था पर ठेस पहुचती है मंदिर में आने वाले सभी भक्तों का यह कहना है की मंगलवार को मीट मछली की दुकान बंद होनी चाहिए इस पर उप जिलाधिकारी को 18 नवंबर को ज्ञापन दिया गया था । इसके बाद शनिवार 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकार में एसडीएम की अध्यक्षता में बजरंग दल और व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर पालिका के साथ बैठक कर मीट मछली की दुकान बंद कराने को लेकर वार्ता की गई जिसमे व्यापार मण्डल अध्यक्ष मल्ली ताल किशन नेगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन शाह द्वारा व्यापारियो के हित में अपना पक्ष रखते हुए । विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) की तरफ़ से मनोज कुमार जी प्रखंड बजरंग दल सयोजक ,मुख्य वक्ता अनिल ठाकुर , गौ रक्षक प्रमुख कृष्णा और सह गौ रक्षक प्रमुख रौनक
बल उपासना प्रमुख अनुज जी और आकाश ,अक्षय, मयंक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सभासद पूरण बिष्ट, रमेश प्रषाद ,भागवत सिंह रावत ,काजल आर्य ,ग़ज़ाला कमल ,उपस्थित रहे
और बैठक में तय किया गया की मीट की दुकानें खुली रहेगी लेकिन हिंदू धर्म की आस्था और भावनायों आहत ना हो उसको लेकर मीट की दुकानदारों को सभी मानव को पूरा करना पड़ेगा जिसमे मीट खुले में नज़र ना आये जो बैठक में तय किया गया उसके अनुसार सभी नगर के मीट मछली विक्रेत रेस्टोरेंट और होटल में बाहर से मीट अथवा मुर्गा मछली ना लटकाए अन्यथा प्रशासन द्वारा दंडनीय कार्यवाही तथा लाइंसेंस निरस्त करने की कारवाही भी अमल में लाई ला जाएगी ।
खाद्य सुरक्षा विभाग के दिशा निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन करेंगे और दुकान के बाहर साफ़ सफ़ाई रखें सभी मीट और मछली के दुकानदारों ने प्रशासन और बजरंग दल को आभार व्यक्त करते हुए नियम का पालन करने का आश्वासन दिया विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल इस बात से पूर्ण सहमत है कि डिस्प्ले में किसी भी प्रकार मीट मछली को किसी भी मीट की दुकान और रेस्टोरेंट में दिखाई ना दें और आस पास साफ़ सफ़ाई रखेंगे तथा खुले में मीट दिखाई ना दे बजरंग दल इस बात से सहमत है, बजरंग दल के सहयोजक मनोज कुमार ने कहा की यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो बजरंग दल उसका विरोध करेगा l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad