युवकों में मारपीट पुलिस ने शांति भंग में कारवाई



नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बड़ा तो दोनों के बीच मारपीट जो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में करवाई कर दी।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तल्लीताल मालरोड में शराब की दुकान किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बे दोनों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने। जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। एसओ रोहिताश सिंह ने बताया कि तल्लीताल निवासी कुंदन व पियूष के खिलाफ 151 के तहत कारवाई की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad