नैनी महिला एवं बालविकास समिति सुखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है

नैनीताल । नैनी महिला एवं बालविकास समिति सुखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, उक्त प्रशिक्षण में 18 से 35 आयु की युवतियों, महिलाओ को थ्रेडिंग, मसाज, मैनिक्योर, पैडिक्योर,फेसियल, आदि की जानकारी दी जा रही है जिससे की महिलाये प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व रोजगार अपना आत्मनिर्भर बन सके,संस्थाध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने बताया कि वर्तमान समय में ब्यूटी पार्लर का बहुत अधिक चलन है, इसमें स्वरोजगार कि बहुत अधिक सम्भावनाये है, बप्रशिष्ण प्राप्त कर महिलाये स्वरोजगार अपनाने काँ प्रयास करेंगी, प्रशिषण अप्रैल माह में प्रारम्भ किया गया था, जो 4 माह तक संचालित किया जायेगा,इसमे नीलम, आशा, पूजा, नेहा, पिक्की, रेणुका, अनीशा, साक्षी, रागिनी, हर्षिता, आदि भाग ले रहे है, प्रशिक्षण मीनाक्षी बिष्ट द्वारा दिया जा रहा है,