खैरना गरमपानी पर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा 20 सितम्बर 2025 को”राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान “(राष्ट्रीय प्रतीक जागरूकता मिशन) ” के तहत ” गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय इंटर कॉलेज खैरना गरमपानी पर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल का स्वागत अभिनंदन किया गया, जिसके बाद छात्रो द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई, शिविर मे सचिव द्वारा राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान (राष्ट्रीय प्रतीक जागरूकता मिशन) जैसे राष्ट्रीय निशान वे प्रतीक होते हैं जो राष्ट्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सवेधानिक पहचान को दर्शाता हैं। भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीकों मे शामिल है. राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा राष्ट्रीय चिह्न (सिंह स्तम्म) ,राष्ट्रगान (जन गण मन) ,राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम्) राष्ट्रीय पक्षी (मोर) राष्ट्रीय फूल (कमल) ,राष्ट्रीय वृक्ष (बरगद)। इन सभी प्रतीकों का भारतीय संविधान, परपरा और संस्कृति से गहरा सम्बन्ध हैं। एक राष्ट्र की पहचान उसके इतिहार, संस्कृति और राष्ट्रीय प्रतीकों से होती है, हमारे देश भारत की गरिमा को दर्शाने वाले प्रतीक न केवल हमारी एकता के प्रतीक है बल्कि यह हमारे गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना को भी उजागर करते है। यह प्रतीक केवल पहचान का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता, गौरव और आत्मा का प्रतीक होते हैं। इन्हीं प्रतीकों के प्रति सम्मान और जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय निशान जागरुकता अभियान चलाया जाता है। यह एक ऐसा जन सहभागिता अभियान है जिसका उ‌द्देश्य देश के नागरिकों को राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान, समय और सही उपयोग की भावना को बढ़ाना है। शिविर मे सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य प्रणाली व महिलाओ को घरेलू हिंसा, पॉश एक्ट, दहेज उत्पीड़न,अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना , राह वीर योजना , अन्य विधिक जानकारी छात्र छात्रों को दी। तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य प्रणाली के बारे मे जानकारी भी दी गई। शिविर में प्रधानाचार्य राजीव सिह, यशवंत कुमार , सजय कुमार व अन्य शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद डीएसबी परिसर मैं प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement