कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के दिनेश गुरुरानी 27वीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढवाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष पद पर 27 वी बार दिनेश गुरुरानी निर्विरोध जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 1995 मैं पहली बार उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। तब से लेकर आज तक निर्विरोध अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। गुरुरानी ने कहा कि महासंघ की पहली प्राथमिकता वर्षों से दैनिक संविदा मैं कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण करना है नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी सेवा का लाभ देने, दोनों निगम में व्याप्त वेतन विसंगति दूर करने सहित कई प्रकरणों को लेकर शासन स्तर पर दबाव बनाया जाएगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक बंसीधर तिवारी से सभी कर्मचारियों के विभिन्न प्रकरणों को लेकर वार्ता की गई। इसमें प्रबंध निदेशक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पदाधिकारी पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे से मिले पौधा देकर स्वागत किया ।इधर पर्यटन सचिव ने कहा कि दोनों निगमों के एकीकरण करने से किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होगा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दिनेश गुरुरानी ने निगमों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। पदाधिकारी ओम प्रकाश भट्ट जोगिंदर लाल कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी ,पीतांबर दुमका महिमन कफलिया, गौतम कुमार नरेंद्र थापा, अनिल जोशियाल राजेश रमोला, अजय कांत शर्मा नरेंद्र कंडारी किशन पवार और सतपाल बिष्ट रहे।







