खुर्पाताल निवासी रंगकर्मी विनोद कुमार की प्रस्तुति दिखेगी दूरदर्शन में
नैनीताल::::::: शहर के समीपवर्ती गांव खुर्पाताल निवासी रंगकर्मी विनोद कुमार शुक्रवार से दूरदर्शन में दिखाई देंगे। बता दे की नैनीताल के रंगकर्मी विनोद कुमार ने 1987 में अल्मोड़ा के आकाशवाणी से ग्रेड पास किया है। जिसके बाद वह 1995 में सांस्कृतिक विभाग से जुड़े। उन्होंने कई सारे गीत आकाशवाणी के माध्यम से प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि उसी के आधार पर आज उन्हें एक बड़ी उपलब्धि मिली है । दूरदर्शन के द्वारा उन्हें बुलाया गया गुरुवार को उन्होंने अपनी 15 सदस्यों की टीम के साथ मिलकर 6 गाने रिकॉर्ड किए जो शुक्रवार की देर रात्रि से रोजाना दूरदर्शन में दिखाई देगें। अपने कलाकारों के साथ मिलकर उन्होंने कई सारे नृत्य उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े हुए कई गाने प्रस्तुत किए।
रंगकर्मी विनोद कुमार ने बताया कि उनके लिए और उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बता दे कि दूरदर्शन में अभी तक उत्तराखंड के प्रह्लाद मेहरा द्वारा प्रस्तुति दी गई।