नीति घाटी मैराथन में प्रतिभाग करेगी नैनीताल की ज्योति फर्त्याल

नैनीताल l उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले 72 किलोमीटर की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें नैनीताल की महिला धावक ज्योति फर्त्याल प्रतिभा करेगी l
ज्योति फर्त्याल ने बताया कि इंटरनेशनल मैराथन टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड में छठा स्थान प्राप्त किया और इंटरनेशन लेवल पर बेहतर प्रदर्शन किया l जिसके बाद अब वह 30 मई को नीति घाटी में आयोजित होने वाली 72 किलोमीटर की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन दौड़ का में प्रतिभाग करेगी l जिसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है l












