गरमपानी की महिला शक्ति सरिता आर्य के समर्थन में जुटी

नैनीताल:::: अपने चुनाव प्रचार के दौरान गरमपानी पहुची भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को महिलाओ ने जीत का शगुन दे अपना आशीर्वाद व समर्थन दिया। बुधवार को भारी बारिश के बीच भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने गरमपानी गंगोरी, मनरसा, सुयालबाड़ी, नैनीपुल, चोपड़ा, कूल, दयारी, मौना, टिकुरी, चापड़ समेत अन्य क्षेत्रो में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की वही दूसरी ओर महिलाओ ने सरिता के हाथों में शगुन देकर जीत के प्रति आश्वस्त किया। महिलाओं ने कहा की नैनीताल विधानसभा की हर एक महिला सरिता के साथ खड़ी है, विपक्षी का धनबल के आगे महिलाओ की शक्ति ढाल बनकर खड़ी है जो अब चुनाव में विपक्षियों को जवाब देने को तैयार है। महिलाओ की भावनाओ का सम्मान करते हुए सरिता आर्य ने महिलाओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया कहा कि वह हर एक महिला की आवाज बनेंगी, अपने प्रति जनता का प्यार देख सरिता भावुक हो उठी, कहा की वह हमेशा जनता के बीच रहेंगी। इस

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय संगीत कार्यशाला जारी रही

जनसंपर्क अभियान में विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा मंडल, अध्य्क्ष रमेश सुयाल, प्रेम सिंह मेहरा, हर्ष सिंह जलाल, भुवन आर्य, प्रदीप परगाई, रंजन त्रिपाठी, भारती देवी, खष्ठी देवी, मोहनी देवी, इंद्रा देवी, सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad