संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 198वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 198वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में नवनिर्मित वाटिका में पौधा रोपण किया ।वहीं आगामी 21 जनवरी को आंदोलन के 200 दिन पूरे होने से पूर्व लगाए जाने वाले 200 पौधों के लिए नई वाटिका का निर्माण भी किया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के 200 वे दिन पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा 200 पौधों का रोपण किया जाएगा। वही समूचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल की इकाइयों के परिसर में 2000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है ।उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी पूर्व में लगाए हुए पौधों की भी देखभाल कर रहे हैं ।उन्होंने कहा पौधारोपण आंदोलन से यहां आने वाले पर्यटकों को भी जोड़ा जा रहा है‌। ताकि वह राज्य से एक अच्छा संदेश अपने राज्यों को ले जा सके। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण आंदोलन के साथ-साथ अपनी मांगों को विभिन्न माध्यमों से पौधे के साथ ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिएकुमाऊं मंडल से महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास हरीश पुनेठा वेद प्रकाश भट्ट बलवंत सिंह त्रिभुवन पुनेठा नवीन भंडारी रविंद्र बोहरा टीकम सिंह महेश कुमारको जिम्मेदारी सौंपी गई है वही गढ़वाल मंडल में महामंत्री विजय पुरोहित
संरक्षक सुरेश पवार कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल संजय भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल जयपाल बिष्ट सुमेर सिंह रावत बृजमोहन कोठियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है आज के पौधारोपण कार्यक्रम में शेर सिंह हर सिंह वेद प्रकाश भगवान सिंह राजेंद्र सिंह दीपक नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने राष्ट्रीय खेलो के सकुशल आयोजन तथा आगामी वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गोलापार स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश, साथ ही राष्ट्रीय खेल के स्विमिंग प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित, दी बधाई
Advertisement