संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने छठे दिन भी समूचे कुमाऊं मंडल में निगम कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज छठे दिन भी समूचे कुमाऊं मंडल में निगम कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया‌। उन्होंने कहा कि अभी तक समूचे कुमाऊं मंडल में 1000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। माननीय मुख्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी को अब तक पौधे देकर व उनके साथ पौधा लगाकर महासंघ का 2 सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को समस्त जनपदों से भिजवाया गया है।
गुरुरानी ने कहा कि अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए निगम के कर्मचारियों द्वारा जहां अपने दैनिक कार्य के साथ उनको मिलने वाले लंच की अवधि में निगम के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम कर उत्तराखंड में एक नई मिसाल पेश की है इससे पूर्व भी महासंघ द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए कई बार पर्यावरण संरक्षण के तहत स्तर पर पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया जा चुका है उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि अभी तक भी सरकार की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की गई है।
गुरु रानी ने कहा कि लाभप्रद स्थिति में रहने वाले पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर ,सातताल परिचय रिजॉर्ट नौकुचियाताल की निविदा निरस्त की जानी चाहिए। निविदा निरस्त ना होने होने की स्थिति में 40 कर्मचारियों के के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।
महासंघ के महामंत्री गुमान सिंह कुमटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पितांबर दुमका दुमका ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Advertisement