संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 243 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 243 वें दिन भी जारी रहा l महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह मुनस्यारी में आवास गृह के कर्मचारियों के साथ स्नो स्कीईग प्रशिक्षण में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधारोपण किया । आज के कार्यक्रम में केदार सिंह कल्याण राम मनोज कुमार हेम पन्त हरीश नरेंद्र गौरव कुमार चंचल सिंह नरेंद्र थापा लक्ष्मण राम सहित निगम कर्मी व छात्र छात्राएं रहे।
Advertisement
Advertisement