संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 315 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 315 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत आज कोलकाता से आए पर्यटकों तन्मय घोष, एस दत्ता घोष ,सुवाल, के घोष ने पौधाराेपण आंदोलन से जुड़ते हुए आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह आवास गृह राज्य में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल है। प्रकृति संरक्षण के इस महान कार्य में उन्हें भी पौधा लगाकर सहयोग करने का अवसर मिला। गुरुरानी ने कहा कि जहां नियमितीकरण की मांग सरकार तक पहुंचाई जा रही है। वहीं पर्यटकों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए राज्य से बाहर एक अच्छा संदेश जा रहा है।