भारतीय प्रशासनिक सुधार सेवा केंद्र की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई

Advertisement

नैनीताल। रविवार को खुरपाताल में उत्तराखंड की भारतीय प्रशासनिक सुधार सेवा केंद्र की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड में वर्तमान में समस्या का कारण बने नशा, रोजगार, जंगल जालना, भू माफियाओं पर रोक, बेरोजगारी, पानी की समस्या, गांव में सड़क और अन्य मुद्दों पर चर्चाएं की गई।और समस्याओं के समाधान के लिए एक नीति गठित की गई।
इस दौरान गांव के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश डालाकोटी, दीवान सिंह और हरेंद्र सिंह बिष्ट को सम्मानित भी किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्श चौधरी, प्रशासनिक सुधार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीला बोरा, शिकायत पदाधिकारी सुभाष शाह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement