होली के पर्व को देखते हुए तल्लीताल पुलिस ने नगर में मार्च पास्ट निकला
नैनीताल। होली के पर्व को देखते हुए तल्लीताल पुलिस ने नगर में मार्च पास्ट निकला। मार्च पास्ट तल्लीताल से माल रोड होते हुए तल्लीताल तक गया तथा अंत में वापस तल्लीताल पहुंचा। तल्लीताल के थाना अध्यक्ष मनोज निहाल ने बताया कि होली पर्व के दिन कोई भी नगर में हरदंग करते हुए यदि पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा होली पर नगर में काफी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं उन्होंने कहा यदि कोई किसी सैलानी के साथ अभद्रता करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से नगर में शांति पूर्वक होली का पर्व बनाने की अपील की है। इस दौरान सी सुनील कुमार समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे l










