युवकों के पीछे बंदूकों से फायर करने के मामले में एक को पकड़ा

नैनीताल। नैनीताल के बाना क्षेत्र में दो गुटों की मारपीट में गोलियां चलने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि फतेहपुर निवासी मनीष भट्ट ने बीते दिनों तल्लीताल थाने में शिकायत करते हुए कहा था कि बीते 17 अगस्त को उसका भाई अजय भट्ट अपने दो दोस्तों के साथ रिश्तेदारी में बसानी गया हुआ था। इस दौरान वह नदी देखने मौना बैंड से अंदर चले गए। लेकिन नदी से पहले वहां तीन लोगों ने उनको नदी में जाने से रोक दिया। कारण पूछने पर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध जताने पर उक्त व्यक्तियों की ओर से बंदूकों से फायर दाग दी। गोली से बचते हुए तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन पीछे से दौड़ते हुए उक्त व्यक्तियों ने गोलियां बरसा दी। इस दौरान उन्होंने उसके भाई को पकड़ लिया और बंदूक की बट से उसके सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया। शिकायत के आधार पर तल्लीताल पुलिस ने बाना निवासी सुधीर, करन जेम्स व लालू के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351 (2), 351 (3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इधर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि सोमवार को बाना क्षेत्र से आरोपी करन जेम्स को पकड़ लिया है। बताया कि आरोपी को कोट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अलवर में आर्य विचार गोष्ठी संपन्नशताब्दी वर्ष में युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाएंगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
Ad Ad Ad