आनंदशाला शिविर में बच्चों को क्राफ्ट-आर्ट की विभिन्न प्रकार की वस्तुयें बनाना सिखाया।


देहरादून I शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित -आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में क्राफ्ट, आर्ट की सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ श्रीमती ज्योति जौहर ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के बेकार पड़ी वस्तुओं से आकर्षक एवं सुंदर सजावटी सामग्री बनानी सिखाई, जिसमें बच्चों के लिए पेंसिल, रबड़, रखने, टेबल पर सजाने में प्रयोग होने वाली वस्तुएं बनाने हेतु प्रेरित किया, श्रीमती ज्योति जौहर ने बताया कि वह पेपर से ज्वेलरी भी बनाना सिखाती हैं, जिससे कलाकार अपने नृत्य में प्रयोग होने वाली महंगी ज्वैलरी को खुद भी बना सकती हैं तथा बिक्री करके अपने लिए आय का साधन जुटा सकते हैं।
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषय के आज रंगमंच की जानकारी दी गई। आज शास्त्रीय संगीत मर्मज्ञ विद्वान पं० मदन उपाध्याय ने समर कैम्प के आयोजन की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।
डॉ स्वामी ने बताया कि दिनांक 11 से 13 जून तक 3 दिन कला विभाग से जुड़ी श्रीमती ज्योति जौहर के सानिध्य में बच्चों एवं यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को वेस्ट मैटिरियल से विभिन्न प्रकार की कला कृतियाँ सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षुओं में सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, अंशिका यादव, समृद्धि, रेशम, तुषार, अखिल, आशिया आहूजा, विदुषी भारद्वाज, अदिति शर्मा सम्मलित हुये। अंत में सभी को जल पान कराया गया।