उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी के साथ नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोके जाने हेतु अभियान चलाया

नैनीताल l उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी के साथ नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोके जाने हेतु अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने समय 3.25 pm बजे मैसर्स भवाली गैस सर्विस भवाली गैस गोदाम का भी औचक निरीक्षण प्रबंधक दीपा पाटनी की उपस्थिति में किया । इस गोदाम की संग्रहण क्षमता 20000 किलोग्राम है । गोदाम के मुख्य भाग में विस्फोटक लाइसेंस नंबर अंकित पाया गया । मौके पर कई सिलेंडर की तौल करने पर उनमें मानक के अनुसार गैस पाई गई । निरीक्षण के दौरान एआरओ बिष्ट को गोदाम में 2 डिफेक्टिव घरेलू सिलेंडर भी देखने को मिले जिसे प्रबंधक को तत्काल कंपनी को वापस कर इनके स्थान पर सही सिलेंडर मंगवाने की हिदायत दी गई । एआरओ बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग निरन्तर प्रयासरत है और पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न गैस गोदामों में उपभोक्ताओं को वितरण करने हेतु उपलब्ध हैं । कहा कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोकने के लिये विभाग द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्य किए जा रहे हैं । यदि कोई भी व्यक्ति/संस्था/व्यापारी द्वारा गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में प्रविधानांतर्गत नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।