दो से ज्यादा शस्त्र हैं तो कर दें जमा, वरना होगी कार्रवाई

नैनीताल। एडीएम विवेक राय ने बताया कि भारत सरकार के नियम के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति दो से ज्यादा शस्त्र अपने पास नहीं रख सकता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में 39 एसे लोग हैं जिनके पास दो से ज्यादा शस्त्र हैं। वह हर हाल में शस्त्र जमा करा दें अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई तो कोई भी शस्त्र निरस्त किया जा सकता है। यह भी बताया कि 2016 के बाद से जिन लाइसेंस धारकों ने अपने शस्त्र ऑनलाइन नहीं किए हैं, या जिनको यूआईएन नंबर नहीं मिला है। वह भी जल्द से जल्द अपने शस्त्र जमा कर दोबारा लाइसेंस के लिए आवेदन करें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad