म.प्र के मुख्यमंत्री ने कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा

Advertisement

नैनीताल :::: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थन में राम सेवक सभा मे जनसभा को संबोधित किया। वही उनके उदबोधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार देखने को मिला। शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा की सरकार को लाना वाले नैनीताल की बेटी सरिता आर्या को जीतना होगा। अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी पर जमकर शब्दबाण चला गए।
सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि सरिता आर्या की जीत ही, इस क्षेत्र का विकास तय करेगी। वह इस क्षेत्र की तमाम समस्याओं से वाकिब हैं और उनके समाधान करने में सक्षम है। मगर इसके लिए उनकी जीत सुनिश्चित करनी होगी, जो जनता के वोट पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी से रानीबाग के बीच रोपवे का निर्माण बीजेपी की सरकार करेगी। जिसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है। इस प्रदेश के बेहतर विकास के लिए पार्टी बचनबाद है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। केंद्र सरकार निर्धन लोगों को मुफ्त राशन देकर उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने का प्रयास कर रही है। इससे निश्चित ही गरीबों का उद्धार होगा। प्रत्याशी सरिता कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बाद भी पार्टी ने अंत समय में उनके साथ न्याय नहीं किया और में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा ढकोसला है। जिसे बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर निभाया है। उन्होंने वादा किया कि यदि वो जीती तो इस क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शांति मेहरा, जिलाध्यक्ष आनंद बिष्ट, विकास साह, भावना मेहरा, हरीश भट्ट, भानु पंत, भुवन हरबोला, भुवन बिष्ट, पूरन मेहरा, के एल आर्या, अम्बा आर्या, पुनीत टंडन समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement