नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सुखाताल में होली कार्यक्रम आयोजित हुए

नैनीताल l नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सुखाताल में होली उत्सव का आयोजन किया गया, महिला होल्यारो द्वारा गणेश वंदना सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन, के साथ होली आरम्भ की गई, महिलाओ ने मुझे मिल गया नन्दलाल,,, होली खेले पति नाथ नगर नेपाला,, बाकी बिहारी तुझे देख कर मेरे नैना उलझ गए, आदि होली गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया,, तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों द्वारा भी राधा कृष्ण नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के समापन में होली आशीष के बाद संस्था की अध्य्क्ष शेलजा सक्सेना ने सभी को होली की शुभकामनायें दी, कार्यक्रम में पूर्व सभासद निर्मला चंद्रा,, मोहिनी, अंजू, शालिनी, प्रेमा, अनीता, पार्वती, गीता, चंद्रा सती,नेहा आर्य,संगीता, विजयलक्ष्मी थापा, चम्पा, लता, गंगा, मुंन्नी, राजकुमारी,, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कौशल साह जगाती, आदिती खुराना, मनोज, किशन लाल आदि उपस्थित रहे